
स्थान -अल्मोड़ा

ब्यूरो रिपोट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आज अल्मोड़ा में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बने रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था।


लेकिन आज अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी। लंबे समय बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुरूप हुई इस बारिश को बागवानी और फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में फलदार पौधों और सब्जी उत्पादन को इससे फायदा पहुंचेगा।


बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि यह समय पर हुई वर्षा फसलों की वृद्धि के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।


