आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और बेचैनी में राहत मिलेगी। आप खुद को फिर से ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक कोई ऐसा काम बन सकता है, जिसे आप असंभव मान रहे थे, इससे मन प्रसन्न रहेगा। नजदीकी मित्रों के साथ गेट टुगेदर का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- अपने निजी मामलों में पड़ोसियों या मित्रों का दखल न होने दें। भविष्य से जुड़ी कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान कर सकता है, इसलिए अपेक्षाएं संतुलित रखें।

व्यवसाय- व्यापार में बदलाव या परिवर्तन से जुड़ी योजनाओं को लागू करने का समय अनुकूल है। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से जुड़े कामों में लाभ के संकेत हैं। दूर के इलाकों में संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास करें। ऑफिस से जुड़ी गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी।
लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव से दूर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और बातों से गलतफहमी दूर हो सकती है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग दिनचर्या, काम करने की शैली और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सोच-समझकर निर्णय लेना और अधिकतर काम अपने दम पर निपटाना आपको सफलता दिलाएगा। परेशानी आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद बहुत सहायक रहेगी। अभिभावकों के मार्गदर्शन पर चलना आपके लिए आशीर्वाद जैसा रहेगा और कई उलझनें सरल होंगी।
नेगेटिव- युवाओं का अधिकतर समय मौज-मस्ती में निकल सकता है, जिससे जरूरी काम अटकेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से बातचीत या कोई डील करते समय सतर्क रहें। चोरी या नुकसान की आशंका दिख रही है, इसलिए निगरानी और सावधानी जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे और काम का विस्तार भी होगा। रोज की आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोग अपना कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा।
लव- परिवार में चल रही समस्या को शांत तरीके से सुलझाएं। गुस्सा और आवेश में बात बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भी कुछ असंतोष रह सकता है, इसलिए संवाद साफ रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नजला, जुकाम जैसी समस्या हो तो लापरवाही न करें। परंपरागत और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग लाभदायक रहेगा। विदेश से किसी व्यक्ति द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिस पर गंभीरता से विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी परिस्थितियां आपकी इच्छा के विपरीत चल सकती हैं, लेकिन मन में नकारात्मक विचार न आने दें। तनाव का असर नींद पर पड़ सकता है। रिस्क वाली गतिविधियों से दूरी रखें। यह समय सहजता और शांति से निकालने का है।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ दिक्कतें और व्यवधान बने रहेंगे। इस समय कहीं निवेश करना उचित नहीं है। फिर भी सावधानी और मेहनत से जरूरत के काम पूरे होते जाएंगे। सरकारी नौकरी वालों पर अतिरिक्त ड्यूटी आ सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। संबंधियों और मित्रों के साथ गेट टुगेदर होने से मन प्रसन्न होगा और माहौल हल्का बनेगा।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को संयमित व व्यवस्थित रखें। पेट से जुड़ी परेशानी उभर सकती है, इसलिए समय पर भोजन और हल्का आहार रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई लंबित काम घर के सदस्यों की मदद से पूरा हो जाएगा। इससे आप भीतर नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में उपस्थिति रखने से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आगे के लिए सहारा मिलेगा।
नेगेटिव- निजी मामलों को लेकर किसी संबंधी के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वभाव में धैर्य और नरमी रखें। अपने निजी मामलों को किसी से साझा न करें। किसी भी प्रकार की यात्रा फिलहाल नुकसानदेय रह सकती है, इसलिए टालना बेहतर है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और रोज की आय में कुछ बढ़ोतरी भी होगी। लेकिन सहकर्मियों की वजह से चिंता जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा हर काम अपनी देखरेख में करवाएं। ऑफिस में बॉस के साथ किसी भी विवाद से बचें।
लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़े तो घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सहज संवाद से समस्या सुलझाएं और बात को तूल न दें।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको भी पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए आराम और देखभाल जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में रहने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। किसी भी चुनौती को स्वीकार कर उसका मुकाबला करना आपको सफलता दिलाएगा।
नेगेटिव– ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं, वरना प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते हैं। व्यक्तिगत कामों की व्यस्तता में रिश्तेदारों और संबंधियों को नजरअंदाज न करें। घर की मरम्मत आदि में सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करने से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध मिलने की संभावना है। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग भी मिलेगा। पार्टनरशिप से जुड़ा निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में थोड़ी कमी रह सकती है। तनाव लेने के बजाय समाधान खोजें। युवा वर्ग दोस्ती में नजदीकियां महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रह सकती है। मेडिकल जांच कराएं और पर्याप्त आराम दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मन के भटकाव और फालतू विचारों से बचने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में समय दें। इससे मनोबल बढ़ेगा। संतान के करियर से जुड़ी समस्या का हल निकल सकता है। घर के पेंडिंग काम निपटाने में भी सुविधा रहेगी।
नेगेटिव- निवेश की योजना हो तो पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें, धन फंसने की आशंका है। इस समय उधारी से भी बचें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आवाजाही फिलहाल नुकसानदेय रहेगी, इसलिए जरूरी हो तभी निकलें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन कर्मचारियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। फिर भी सूझबूझ से स्थिति संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए समय अच्छा है, कुछ उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस में किसी कार्य को लेकर पूछताछ हो सकती है।
लव- परिवार में चल रहे मनमुटाव को शांत तरीके से सुलझाएं। डिनर या मनोरंजन का कार्यक्रम रिश्तों की कटुता घटाएगा और बातचीत आसान होगी।
स्वास्थ्य- तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। गैस्ट्रिक समस्या भी बढ़ सकती है। मेडिटेशन करें और प्रकृति के पास समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सजग रहेंगे तो फाइनेंस से जुड़ी समस्या से बच जाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर का प्लान बनेगा, जिसमें मनोरंजन के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- बढ़ती जिम्मेदारियों से घबराने के बजाय उन्हें सही तरीके से पूरा करें और खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें। सामंजस्य की कमी से किसी पड़ोसी के साथ तनाव बन सकता है। लेनदेन के मामलों में सावधानी जरूरी है।

व्यवसाय- अधिकतर काम बिना रुकावट पूरे होंगे। लेकिन अपनी योजना किसी के साथ साझा न करें, कोई फायदा उठा सकता है। सरकारी मामलों को समय रहते पूरा करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन रही है।
लव- आपसी सामंजस्य से गृहस्थी की कोई समस्या सुलझ जाएगी। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल-मुलाकात में मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गैस और बादी वाली चीजों से परहेज करें। ऐसे में आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय का प्रबंधन जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन कई नए रास्ते खोल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने से मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में योगदान बनाए रखें और वरिष्ठों की सलाह पर अमल करें। आय के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इससे तनाव हो सकता है। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें, वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

व्यवसाय- रुके हुए काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पूरे हो जाएंगे। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- पुराने दोस्तों से जरूरत से ज्यादा मेल-मिलाप निजी जीवन में परेशानी बढ़ा सकता है। घर-परिवार को प्राथमिकता दें और संतुलन रखें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे संक्रमण से बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं और ठंडी चीजों से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कोई ऐसा काम हल हो सकता है जिसकी उम्मीद भी नहीं थी। पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। धार्मिक स्थल पर जाने से मन को बहुत शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति बने तो वास्तविकता का सामना करें और दिखावे से दूर रहें। भावनाओं और उदारता पर नियंत्रण जरूरी है, कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कोई खास या मूल्यवान वस्तु न मिलने से तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।

व्यवसाय- कारोबारी दिक्कतें बनी रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली का गंभीर और बारीकी से मूल्यांकन करें। इस समय बहुत अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। कार्यभार बढ़ने से नौकरीपेशा लोग परेशान रहेंगे, इसलिए काम की प्राथमिकता तय करें।
लव- कामकाज की शिथिलता का असर घर पर पड़ सकता है, फिर भी जीवनसाथी और बच्चों का सहयोग मिलेगा। बातचीत से घर का माहौल संभल जाएगा।
स्वास्थ्य- रिस्क वाले कामों से दूर रहें। गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन मनोनुकूल कामों में बीतेगा और मनोरंजन का कार्यक्रम भी बन सकता है। पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखने में आपका योगदान रहेगा। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई विवाद दूर होने पर संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कभी-कभी लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन यह सिर्फ मन का भ्रम हो सकता है। नकारात्मकता लाने के बजाय अपने काम करने की शैली में बदलाव करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और सहयोग जरूर लें।

व्यवसाय- व्यापार में विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय ठीक है। ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखेंगे तो अच्छे अनुबंध मिलेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी, पर संभल जाएंगी। ऑफिस में कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। संबंधों में सम्मान और समझ बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान से बचें। खांसी, जुकाम जैसा संक्रमण हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज अधिक उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई आर्थिक योजना सफल होने के संकेत हैं। दूसरों की परवाह किए बिना अपनी योग्यता के अनुसार काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान रहेगा और सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक बातों में उलझकर दूसरों से विवाद न करें। अपनी मनोस्थिति नियंत्रित रखें। बेवजह की चिंता को रचनात्मक काम में बदलें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए पहल आपको करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय- काम कुछ व्यवधान के साथ पूरे होंगे, लेकिन धैर्य रखें। दूसरे व्यवसायियों के बीच राजनीति जैसा माहौल बन सकता है, जिसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। इसलिए आसपास की गतिविधियों से अनजान न रहें।
लव- किसी खास काम में जीवनसाथी और परिवार की सलाह जरूर लें, इससे निर्णय बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जोड़ों में दर्द बढ़ने से काम करने की क्षमता घट सकती है, इसलिए आराम और देखभाल जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद बीतेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से गर्व महसूस करेंगे। कुछ नई जानकारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभ देगी। विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे और आत्मसम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- चिंताओं को दूर करने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लें। भावनाओं में बहकर गलत निर्णय हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन परेशान रहेगा, लेकिन आपकी सूझबूझ से समाधान निकल आएगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। अभी किसी बड़े बदलाव से बचें। प्रॉपर्टी या किसी डील के कागजात अच्छी तरह जांच लें। ऑफिस में सहकर्मियों की कोई गतिविधि परेशान कर सकती है, सतर्क रहें।
लव- मित्रों और संबंधियों के साथ समय अच्छा बीतेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें और घर की खुशियों में ही अपनी खुशी खोजें।
स्वास्थ्य- मौसम बदलने से सिर दर्द और माइग्रेन बढ़ सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और हल्का भोजन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1