
स्थान : लकसर

ब्यूरो रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने लक्सर स्थित महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, अमन-चैन और भाईचारे की एकता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।


इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने मंदिर समिति को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की। उन्होंने कहा कि जटाशंकर महादेव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था इस पावन धाम से जुड़ी है।

विधायक ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों के लिए वह अपनी जेब खर्च से प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे, ताकि मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।


इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक के इस घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है और श्रद्धालुओं ने उनका आभार व्यक्त किया।


