
स्थान -अल्मोड़ा

रिपोर्ट -संजय जोशी

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के सचिव तथा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मंगलवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।


निरीक्षण के उपरांत आयुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही लंबित योजनाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।


प्रशासनिक स्तर पर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जिले की व्यवस्थाओं और विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की जाएगी।


