पूर्व केंद्रीय मंत्री का दावा

रिपोर्ट- सचीन गुप्ता


स्थान- हल्द्वानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस अपना परचम फिर से लहरायेगी और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने बीजेपी की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस को जिस पार्टी से 2022 के विधानसभा चुनाव में लड़ना है वह बहुत ही षडयंत्रकारी पार्टी है,

लिहाजा कांग्रेस को बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है और इस समय कांग्रेस कोई ऐसी बात ना करे जिससे कांग्रेस में आपसी मतभेद पैदा हो और कांग्रेस को एक परिवार की तरह एकजुट रहने की आवश्यकता है

जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव को एकजुट होकर लड़ा जाए। क्या आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सियासी समीकरण में बदलाव ला सकती है, इस पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस समय भारत को विश्व स्तर पर अनेक चुनौतियों का सामना करना है

सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री-1

लिहाजा उत्तराखंड की जनता से यह सवाल है कि क्या ऐसे लोगों को लोकतंत्र में आना चाहिए जो केवल यूनियन बाजी करते हैं या जो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए राजनीति में आ रहे हैं, लिहाजा उस पार्टी का साथ दें जिनकी पिछले तीन-चार चार पीढ़ियों को सरकार चलाने का अनुभव है।

सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री-2

सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में जिन परिस्थिति में चुनाव लड़ना है

सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री-3

वह बहुत ही संघर्षपूर्ण है, लेकिन प्रियंका गांधी ने वहां जिन हालातों में मोर्चा संभाल रखा है

सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री-4

उससे कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह है, और कल प्रियंका गांधी की बनारस में हुई रैली से यह स्पष्ट भी हो गया है

सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री-5

कि उत्तर प्रदेश बदलाव की तरफ आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह साफ कहा है

सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री-6

की कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर गांव गांव जाकर जानकारी जुटाये जिससे उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा घोषणापत्र तैयार किया जाएगा