महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।

हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

भक्त गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।