
स्थान : खटीमा/ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

शिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर में आयोजित 12 दिवसीय मेले को सफल बनाने के लिए शिव मेला कमेटी और प्रशासन की ओर से व्यापारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक में कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला परिसर में अपनी दुकानों के आसपास कोई गंदगी न फैलाएं और किसी भी प्रकार की अराजकता न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी दुकानदारों को 6 वर्ष के लिए मेला परिसर से निष्कासित किया जा सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रात के समय सभी दुकानदारों के लिए लाइट जलाना अनिवार्य होगा ताकि चोरी-चकारी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। मेला कमेटी ने व्यापारियों की सुविधा के लिए सफाई, लाइट और सुरक्षा कर्मचारियों की पूर्ण व्यवस्था की है।


चकरपुर चौकी प्रभारी नाथ सिंह नेगी ने भी व्यापारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अराजकता न फैले और झूलों में शराबी लोगों को बैठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा।

बैठक का संचालन कमेटी के पदाधिकारी हिमांशु बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, चकरपुर चौकी प्रभारी नाथ सिंह नेगी, मोहसिन खान, कमान सिंह जीना, किशन चंद कुक्कू, हरिश्चंद्र डांडिया, खेतलसंडा मुस्तजार, ग्राम प्रधान रोहन चंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश बिष्ट, जीवन सिंह पोखरिया, खड़क सिंह मनोल, संदीप राणा, हेमराज पांडे, पंकज मेहता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।


शिव मेला कमेटी और पुलिस प्रशासन ने मिलकर इस मेला को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया है।


