
स्थान : ज्योर्तिमठ
ब्यूरो रिपोर्ट

सूबे की प्रसिद्ध शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में चल रहे विंटर कार्निवाल और शीतकालीन खेलों का आयोजन शानदार तरीके से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मेजबानी और सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) ने संभाला है।


GMVN ने ज्योर्तिमठ से लेकर नन्दा देवी इंटरनेशनल स्कीइंग स्लोप तक की सभी व्यवस्थाओं को युद्धस्तर पर चाक-चौबंद रखा है। कम बर्फबारी और विषम मौसम के बावजूद देश के कोने-कोने से औली पहुंचे एथलीटों को हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है।

विंटर खेलों में स्कीइंग एथलीटों, कोचों, सपोर्टिंग स्टाफ और ऑफिशियल्स के लिए आवास, खान-पान, ट्रांसपोर्ट और लंच पैक जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसके साथ ही चेयर लिफ्ट राइड जैसी सुविधाओं को भी पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है।


कार्यक्रम स्थल तक जनता और आगंतुकों की सुगम आवाजाही के लिए GMVN ने स्थानीय प्रबंधकों और सपोर्टिंग स्टाफ की टीम तैनात की है। इस व्यवस्था के तहत आम जनता भी सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुँच रही है।

विंटर कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया गया है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि कलाकारों और कला मंच को भी व्यापक पहचान मिली है।

निगम के प्रबंध निदेशक, रीजनल मैनेजर, स्थानीय प्रबंधक और TRH सपोर्टिंग स्टाफ लगातार कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। उनकी सतत मेहनत के कारण सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।


चेयर लिफ्ट स्टाफ और तकनीकी टीम ने भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई है। उनके प्रयासों के कारण स्कीइंग प्रतियोगिताएं और अन्य शीतकालीन खेल समय पर और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहे हैं।
औली में आयोजित इस विंटर कार्निवाल और शीतकालीन खेलों के सफल आयोजन से न केवल पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिला है, बल्कि उत्तराखंड का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रचार हुआ है।

