आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन का अच्छा समय हल्के माहौल, परिवार और मनोरंजन से जुड़ा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। घर की सफाई, व्यवस्था और जरूरी विषयों पर चर्चा में भी रुचि बनी रहेगी। सही प्लानिंग से दिन उपयोगी बनेगा।
नेगेटिव- किसी भी उलझन में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। छोटी बातों में समय खराब न करें। परिस्थिति विपरीत हो तो घबराने की बजाय समाधान खोजें। कुछ समय आत्मचिंतन के लिए निकालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

व्यवसाय- प्रभावशाली लोगों से नई जानकारी और काम की दिशा मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में अच्छा लाभ बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत मिल रहे है, इसलिए काम पूरी ईमानदारी और सावधानी से करें।
लव- परिवार के साथ डिनर, मिलना-जुलना या छोटा मनोरंजन कार्यक्रम रिश्तों में नजदीकी बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण पेट खराब, गैस या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। खानपान में अनुशासन रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- चुनौती वाले हालात के बाद भी आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। नजदीकी लोगों से मुलाकात और बच्चों की समस्याएं समझकर हल निकालने में दिन उपयोगी रहेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद के मामलों में जल्दबाजी न करें। बड़ा फैसला लेने से पहले पूरा विचार करें। जोखिम लेने से बचें और अपने व्यवहार में परिपक्वता रखें।

व्यवसाय- चल रहे काम के साथ नए अवसरों पर भी ध्यान दें। कला और मीडिया से जुड़े काम में अचानक लाभ मिल सकता है। विदेशी कंपनी में काम करने वालों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने के योग है।
लव- बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन परिवार को मजबूत बनाए रखेगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द या जकड़न रह सकती है। नियमित व्यायाम करें और गैस बढ़ाने वाली चीजों से बचें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, बस मेहनत थोड़ा बढ़ानी होगी। किसी करीबी से मनमुटाव चल रहा हो तो शांति से बात करने पर समाधान मिलेगा। इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- बजट बनाकर चलना जरूरी है, वरना खर्च परेशान कर सकते है। बच्चों को सही दिशा में प्रोत्साहित करें। सबको खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान न करें। अपने निजी कामों को भी पर्याप्त समय दें।

व्यवसाय- कारोबार में लाभदायक स्थिति बन रही है। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। नई टेक्नोलॉजी अपनाना आपको आगे रखेगा। नौकरीपेशा लोगों के वरिष्ठों से संबंध बेहतर रहेंगे।
लव- जीवनसाथी से निजी बातों पर हल्की बहस हो सकती है, लेकिन घर का माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मन थोड़ा विचलित रह सकता है। मेडिटेशन और योग से मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनभर सक्रियता बनी रहेगी। खास लोगों से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजना बन सकती है। मनपसंद कामों के लिए समय निकालने से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- हर बात को सकारात्मक नजर से देखें। व्यर्थ की बातें मन में रखने से निर्णय प्रभावित होते है। बातचीत में शब्दों का चयन संभलकर करें, संबंधों को संभालना आपकी प्राथमिकता रहे।

व्यवसाय- मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के योग है। कार्यस्थल पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखने पर काम तेजी से पूरे होंगे। मार्केटिंग पर ध्यान देना लाभ देगा।
लव- बाहरी दखल से परिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है, इसलिए आपसी समझ और संवाद बनाए रखें।
स्वास्थ्य- भूख कम लगना और अपच की शिकायत हो सकती है। हल्का भोजन और आयुर्वेदिक दिनचर्या फायदेमंद रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, पर आप उन्हें व्यवस्थित कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने पर उपयोगी जानकारी मिलेगी। धर्म और अध्यात्म में समय देने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- जिद छोड़कर व्यवहार में लचीलापन रखें। कुछ समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसा लग सकता है। तनाव लेने से स्थिति नहीं सुधरेगी। टैक्स, लोन या कागजी मामलों में सावधानी रखें।

व्यवसाय- समय के साथ कार्यप्रणाली में बदलाव करना जरूरी रहेगा। मार्केटिंग कामों को सोच-समझकर करें। कर्मचारियों के सहयोग से काम की गति और उत्पादन दोनों बढ़ेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही दूरी को बातचीत से कम करें, नहीं तो घर का माहौल प्रभावित होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सामान्य स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं इंफेक्शन से बचाव पर विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी और मन हल्का रहेगा। वित्तीय योजनाओं पर फोकस रखने से आय के साधनों में सुधार आएगा। घर की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभाने के लिए आप स्पष्ट नियम बना पाएंगे।
नेगेटिव- बहुत ज्यादा आत्मकेंद्रित रवैया परिवार की नाराजगी बढ़ा सकता है। हर काम में अपना सहयोग दें। मेहनत जारी रखें और सही समय का इंतजार करें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय शांत या धार्मिक स्थान पर बिताना अच्छा रहेगा।

व्यवसाय- बिल्डर और प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ के योग है। जरूरी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। किसी समस्या में परिवार का सहयोग लेना लाभकारी रहेगा। युवा अपने करियर पर गंभीर रहें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मनोरंजन और साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रक्तचाप संतुलित रखने के लिए योग और ध्यान करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय के अनुसार दिनचर्या बदलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यक्तित्व और कार्यशैली सुधारने के प्रयास सफल होंगे। करियर से जुड़ी उलझन का समाधान मिलने से युवाओं को राहत मिलेगी।
नेगेटिव- फिलहाल नई योजना शुरू करने की बजाय वर्तमान काम मजबूत करें। भावनाओं में आकर गलत निर्णय न लें। दिमाग से फैसला करें। जरूरी सामान की सुरक्षा खुद करें।

व्यवसाय- कारोबारी काम में बाहरी दखल से बचें। वित्त संबंधी फैसले आज टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्य करने की पद्धति में छोटा सुधार करें, इससे परिणाम बेहतर होंगे।
लव- परिवार के सहयोग और तालमेल से घर का माहौल मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दिनचर्या सुधारें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- योजनाओं को लागू करने का सही समय है। समय प्रबंधन रखकर काम में गति दें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में वरिष्ठ का मार्गदर्शन रास्ता साफ करेगा।
नेगेटिव- करीबी संबंधी से विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसका असर कार्यक्षमता पर पड़ेगा। अपनी जरूरी चीजों की जिम्मेदारी खुद लें। रिश्तेदारों की आवाजाही से कुछ काम रुक सकते है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार दिखेगा। नई तकनीक अपनाने से लाभ होगा और रुकावटें कम होंगी। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। सभी आधिकारिक काम समय पर पूरे करें।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है, इसलिए संयम जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव और उदासी से बचने के लिए नियमित मेडिटेशन करें। मानसिक ऊर्जा बेहतर रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे और मनपसंद कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यवस्थित योजना से लक्ष्य पाना आसान होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे।
नेगेटिव- संबंधों को हल्के में न लें। नकारात्मक सोच प्रगति रोक सकती है। बच्चे का गलत व्यवहार दुख दे सकता है, लेकिन गुस्से की बजाय शांत सलाह बेहतर रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार की समस्या सुलझाने में भाइयों का सहयोग लाभ देगा। आज कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव न करें। वर्तमान सिस्टम पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा कर पाएंगे।
लव- परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदलने के संकेत है।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले काम से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। अपनी देखभाल को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। ऐसा करने पर पुरानी इच्छा पूरी होने की दिशा में मजबूत प्रगति मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखें और दूसरों पर निर्भरता कम करें। अनावश्यक जोखिम न लें। कानूनी उलझन से बचने के लिए नियमों का पालन जरूरी है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

व्यवसाय- कामकाज की योजनाएं सफल होंगी। मार्केटिंग और नेटवर्किंग मजबूत करें। ऑनलाइन कार्यप्रणाली की जानकारी बढ़ाएं। नौकरी में टारगेट पाने के लिए वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें।
लव- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार का ध्यान और सहयोग जरूरी रहेगा।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की आशंका है। लापरवाही न करें और समय पर उपचार लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको नई दिशा देगा। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए समय लाभकारी है।
नेगेटिव- निजी बातें साझा करने से नुकसान हो सकता है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग विवाद से दूर रहें। युवाओं को इंटरव्यू के लिए अधिक तैयारी करनी होगी। जरूरतमंद संबंधी की मदद में संकोच न करें।

व्यवसाय- सुबह भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद काम अपने आप गति पकड़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभदायक डील मिल सकती है। पार्टनरशिप में पेपरवर्क बहुत सावधानी से करें।
लव- मित्रों और संबंधियों के साथ मिलना-जुलना और गेट-टुगेदर का योग है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- काम का तनाव मानसिक और शारीरिक थकान दे सकता है। कुछ समय शांत माहौल और अच्छे मार्गदर्शकों के साथ बिताएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज मनपसंद काम करने और संतुलित गति से आगे बढ़ने का दिन है। जल्दबाजी की बजाय शांत तरीके से काम पूरा करें। करीबी लोगों से मुलाकात और उपयोगी चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यस्तता के बीच देखभाल के लिए समय निकालना जरूरी है। मौज-मस्ती के साथ खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- आलस के कारण कोई काम अधूरा न छोड़ें। बजट प्रबंधन मजबूत रखें। पार्टनरशिप की योजना बन रही हो तो समय अनुकूल है। नौकरी में प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है, लेकिन मेहनत से रास्ता निकलेगा।
लव- मेहमानों के आने से घर में खुशी रहेगी। अपनों के साथ समय बिताने से ताजगी मिलेगी। किसी विपरीत लिंग मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है।
स्वास्थ्य- शरीर की किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और इलाज जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ओरेंज, भाग्यशाली अंक- 7