
रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी



श्री आशुतोष सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में ssi रामनगर श्री मुनव्वर हुसैन द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल, ढाबों में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया तथा होटल/ढाबा मालिकों को निर्देश दिए गए कि कोई भी अपने प्रतिष्ठान में शराब/मादक पदार्थों का सेवन तथा बिक्री नहीं करवाएंगे।


यदि इसके उपरांत भी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी


इसके अतिरिक्त रामनगर क्षेत्र अंतर्गत सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु संपूर्ण कस्बा क्षेत्र में भ्रमण कर सड़क किनारे लगने वाले फड तथा ठेला मालिकों को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी।


