
स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

मुखानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी फिरोज गांधी (36 वर्ष) को कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल और वाहन बरामद हुआ है।


घटनाओं का विवरण:

- 30.01.2026: मुखानी क्षेत्र में श्रीमती कमला देवी के मंगलसूत्र पर झपट्टा।
- 04.02.2026: मुखानी क्षेत्र में श्रीमती बीना पाठक के मंगलसूत्र पर झपट्टा।
- 06.02.2026: रामनगर क्षेत्र में श्रीमती वियजलक्ष्मी के मंगलसूत्र पर झपट्टा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सभी घटनाओं को उसने और उसके साथी ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीछे बैठे आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसकी तलाश जारी है।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास:

- आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद।
- आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, रामनगर और मुखानी में कुल 5 एफआईआर दर्ज हैं।
- इसके अतिरिक्त, आरोपी के खिलाफ रामपुर में हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े 5 अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

पुलिस का संदेश:
नैनीताल पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम का योगदान:
मुखानी थाने के थानाध्यक्ष सुशील चंद्र जोशी, मुक्तेश्वर थाने के जगदीप नेगी, हल्द्वानी कोतवाली और SOG की टीम सहित कुल 18 पुलिसकर्मी घटना की छानबीन और गिरफ्तारी में शामिल रहे।

