हरिद्वार कुंभ मेला 2027: एआई तकनीक से होगा क्राउड और ट्रैफिक कंट्रोल

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: एआई तकनीक से होगा क्राउड और ट्रैफिक कंट्रोल

स्थान : हरिद्वार

रिपोर्टर : धर्मराज

आगामी कुंभ मेला 2027 के लिए मेला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

इस बार मेला परिसर में 12 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें से 22 कार्य वर्तमान में धरातल पर चल रहे हैं।

मेला प्रशासन ने इस बार भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए हरिद्वार स्थित मेला कंट्रोल रूम का विस्तार करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

मेला अधिकारी सोनिका ने बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि मेला प्रशासन कुंभ मेला 2027 को भव्य बनाने

और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने मीडिया को मेला के लिए किए जा रहे सभी निर्माण और तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और पत्रकारों के सवालों और सुझावों को भी सुना।

सोनिका ने बताया कि मेला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में अपने धार्मिक कृत्यों का आनंद ले सके।