
स्थान : डोईवाला
ब्यूरो रिपोर्ट

डोईवाला के चांद मारी क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। भगत सिंह चौक पर करीब रात 1 बजे एक अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।


बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था और चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर विजय रावत की दुकान में जा घुसा,

जिससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान भी टूट-फूट गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात होने के कारण आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती तो गंभीर स्थिति बन सकती थी, क्योंकि भगत सिंह चौक पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वाहन को बाहर निकालने और स्थिति सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि वाहन तेज रफ्तार में था,
जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

