अल्मोड़ा में बोलेरो दुर्घटना: वाहन मकान से जा टकराया, चालक घायल

अल्मोड़ा में बोलेरो दुर्घटना: वाहन मकान से जा टकराया, चालक घायल

स्थान : अल्मोड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर की सड़क पर शुक्रवार देर रात एक महिंद्रा बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाहन सड़क से नीचे गिरते हुए एक आवासीय मकान से टकरा गया।

हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की एक साइड की दीवार भी टूट गई। वाहन डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर भीमताल, जिला नैनीताल का बताया जा रहा है।

वाहन चला रहा व्यक्ति हादसे में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया।

तेज आवाज सुनकर मकान में मौजूद परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।