
स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट–2026-27 को लेकर देहरादून रोड स्थित एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता आयोजित की और बजट के प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।


भट्ट ने बजट की सराहना करते हुए इसे भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आकांक्षाओं को पूरा करता है और इसमें आत्मविश्वास और सामर्थ्य को बढ़ाने वाले कई प्रावधान किए गए हैं।


प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे दीर्घकालिक विकास के लिए मजबूत आधार बनेगा और देश की रणनीतिक स्वायत्तता और प्रभुसत्ता को भी बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देहरादून और ऋषिकेश जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना है।

इसके अलावा, बजट में प्रत्येक जिले में छात्रावास के निर्माण के प्रावधान, महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और शिक्षा पर जोर दिया गया है।

भट्ट ने कहा कि बजट का यह स्वरूप युवाओं, छात्रों और महिलाओं के विकास को सशक्त बनाएगा और देश को आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर करेगा।


