
स्थान : थराली
ब्यूरो रिपोर्ट
जोनशन एंड जोनशन के सहयोग से अमेरिकेयर्स इंडिया फाउंडेशन ने बधाणी संस्था के माध्यम से थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत किटों का वितरण किया।


अब तक राहत किटों का लाभ थराली के कुराड़, चेपडो, डूंगाखोली, पारथा, सगवाड़ा, सिमलसैण, सूना और पैंनगढ के परिवारों तक पहुंच चुका है।


बधाणी संस्था के प्रेम देवराड़ी ने बताया कि नवी मुंबई स्थित अमेरिकेयर्स इंडिया फाउंडेशन ने थराली के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जोनशन एंड जोनशन के सहयोग से कुल 1600 आपदा राहत किट उपलब्ध करवाई हैं।


ये किटें संस्था की टीम और बधाणी संस्था की संयुक्त पहल से वास्तविक प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं।

राहत किट में रोजमर्रा की जरूरत की सामग्री के साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी शामिल हैं। वितरण ग्राम प्रधानों द्वारा उपलब्ध करवाई गई प्रभावित परिवारों की सूची के आधार पर किया जा रहा है।

देवराड़ी ने बताया कि यह प्रयास आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


