लंढौरा–मंगलौर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बैठी महिला की मौत

लंढौरा–मंगलौर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बैठी महिला की मौत

स्थान : लंढौरा
ब्यूरो रिपोर्ट

लंढौरा–मंगलौर मार्ग पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे बैठी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरकाजी निवासी 58 वर्षीय छोटी भीख मांगने का कार्य करती थी। शुक्रवार को वह अपने साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्ची के साथ लंढौरा–मंगलौर मार्ग पर पीएनबी शाखा के पास सड़क किनारे बैठकर भीख मांग रही थी।

इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही घोड़ा-बग्गी को साइड मार दी। टक्कर लगने से घोड़ा-बग्गी पलट गई और सड़क किनारे बैठी महिला उसकी चपेट में आ गई।

हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और घोड़ा-बग्गी के चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में दारोगा बलवंत पंवार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी हुई है।