आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले 9 लोगों को एसओजी और पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी में कल रात एसओजी और पुलिस को सूचना मिली कि कल आईपीएल पर होने वाले मैच पर एक घर में सट्टा लगाया जा रहा जहां पर एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस ने घर पर छापा मारकर सट्टा लगा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने इन लोगों के पास8 मोबाइल और रुपए भी बरामद किए वही आज अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि आईपीएल मैच के शुरू होने के बाद से ही मैचों पर सट्टा लगने का काम शुरू हो गया था

जिसके बाद पुलिस अपना लगातार काम कर रही थी पुलिस को सुराग मिला कि एक घर में मैचों पर सट्टा लगाया जाता है जहां पर पुलिस और एसओजी ने छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस और इनके और साथियों की तलाश कर रही है

जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक

और जो यह सट्टा लगाता है पुलिस उसकी भी तलाश कर जल्दी उसको भी जेल के पीछे भेजेगी और मैच ओपन जहां पर सट्टा लगाया जा रहा है पुलिसकी पहली नजर सट्टा लगाने वाले लोगों पर है