

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज का दिन कुछ मिला-जुला रहेगा। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार और सगे संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। युवाओं को अपने प्लान को क्रियान्वित करने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर मन अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए संयमित व्यवहार रखें। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। बच्चों की समस्याओं का समाधान करेंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा। आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में इस समय किसी नए काम की योजना बनाना उचित नहीं है। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। बदलाव के इच्छुक नौकरीपेशा लोगों को आज कोई शुभ अवसर मिलने की संभावना है।
लव- दांपत्य संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा और मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरी बन सकती है, इसलिए संवाद साफ रखें।
स्वास्थ्य- तनावजनक स्थितियों पर ज्यादा ध्यान न दें। मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक रखने के लिए ध्यान और मेडिटेशन पर समय दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सफल रहने के लिए जागरूक और एकाग्र रहना जरूरी है। आप अपने इन गुणों को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे, इससे सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और अपनी योजनाएं साझा न करें। आलोचना से घबराएं नहीं, अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ते रहें। बढ़ते खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना समस्या बढ़ सकती है।

व्यवसाय- किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से रुके हुए व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। साझेदारी वाले काम में पुराने मतभेद दूर होंगे। किसी नई साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। साथ ही काम से जुड़ी नई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी।
लव- परिवारजन घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही से स्थिति बिगड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखना आपको कई परेशानियों से बचाएगा। आज आप जो काम ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सम्मानजनक स्थितियां भी बनेंगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- गुस्से पर नियंत्रण रखें। हिसाब-किताब में कुछ छोटी गलतियां हो सकती हैं। किसी काम में रुकावट आने से निराशा होगी, लेकिन हिम्मत हारने की बजाय फिर प्रयास करें, दोबारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

व्यवसाय- कारोबार में आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। यदि किसी के साथ साझेदारी की बात चल रही है, तो शर्तें स्पष्ट करके आगे बढ़ें। सरकारी सेवा में अतिरिक्त कार्यभार के कारण परेशानी रहेगी, ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। कोई मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान से पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती है। सकारात्मक बने रहें और ध्यान-मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- काम समय पर बनेंगे, सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मेहनत के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कोई भी काम करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार करें, इससे स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
नेगेटिव- आलस्य और मौज-मस्ती के कारण युवा वर्ग कुछ अवसर गंवा सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मनोबल और कार्यक्षमता प्रभावित कर सकता है। उधार या लेनदेन आज टालें, या बहुत सावधानी से करें।

व्यवसाय- कार्यप्रणाली में गति लाने के लिए कुछ बदलाव जरूरी हैं। इस पर गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करें। जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। नया कारोबार शुरू करने वालों को बेहतर ऑफर मिल सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सम्मान और प्रेम बना रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य- नसों और जोड़ों की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय पर दवा लेते रहें। एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। नई गतिविधियां शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। संपर्क सूत्रों और मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन आप जल्दी ही संभल जाएंगे। वरिष्ठों की सलाह और मार्गदर्शन की अनदेखी न करें। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में धोखा होने की आशंका है, इसलिए निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और जनसंपर्क से लाभ मिलेगा। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है, इसलिए अपने काम पर ही ध्यान रखें।
लव- पति-पत्नी के सहयोग से घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल न करें। दिनचर्या और खानपान मौसम के अनुसार रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय लाभदायक है। लंबित काम तुरंत निपटा लें। किसी विशेष गतिविधि के कारण आपकी सराहना होगी। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी नजदीकी मित्र की समस्या सुलझाने में आपकी अहम भूमिका रहेगी।
नेगेटिव- दिन के उत्तरार्ध में किसी काम में व्यवधान आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। संतान पक्ष की परेशानियों के समाधान में आपका सहयोग जरूरी रहेगा। विपरीत परिस्थिति में गुस्सा शांत रखें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। पार्टियों के साथ संबंध और मजबूत करें। खानपान से जुड़े व्यवसाय में लाभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनपसंद कार्यभार मिलेगा, साथ ही प्रमोशन भी संभव है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में खानपान की लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। दिनचर्या संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। काम व्यवस्थित रहेंगे और मीडिया के जरिए कोई सुखद जानकारी मिल सकती है। घर में नवीनीकरण और सजावट से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद निजी कामों के लिए समय मिलने से मानसिक शांति रहेगी।
नेगेटिव- अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें, इससे नुकसान हो सकता है और कुछ लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। शॉपिंग पर जाएंगे तो जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। किसी मित्र के साथ कहासुनी की आशंका है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। व्यावसायिक लोगों से संबंधों में कटुता न आने दें, वरना असर काम और मान-सम्मान दोनों पर पड़ेगा। युवाओं की करियर से जुड़ी बाधा दूर हो सकती है।
लव- परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अहं की स्थिति न बनने दें।
स्वास्थ्य- नियमित योग और व्यायाम करें, संतुलित खानपान रखें। थोड़ी सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के रखरखाव और नवीनीकरण के कारण खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आय के रास्ते भी खुलेंगे, इसलिए चिंता नहीं रहेगी। बुजुर्गों का अनुशासन घर में बना रहेगा और उनका मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों को अपने बारे में विशेष जानकारी न दें, यह बेहतर होगा। ध्यान रखें कि पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर असर न डालें। किराये से जुड़े मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- किसी भी काम से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी अवश्य लें। कर्मचारी और स्टाफ मन लगाकर काम को गति देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यावसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा।
लव- परिवार में सामंजस्य रहेगा और माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी रखें, वरना मान-हानि की आशंका है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें और किसी तरह का जोखिम न लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- युवा वर्ग काफी समय से अपने किसी काम को लेकर प्रयासरत था, आज उससे जुड़े अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी काम में शानदार सफलता मिल सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर और मन लगाकर उठाएं।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान बाहरी गतिविधियों और मौज-मस्ती में जा सकता है, इससे पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें।
व्यवसाय- काम के प्रति आपका जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि दिला सकता है। प्रबंधन कुशलता से करेंगे। इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े काम में विशेष सफलता मिल सकती है। ऑफिस का काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- जीवनसाथी के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अधिक मेहनत से सिरदर्द और माइग्रेन हो सकता है। व्यस्तता के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 2

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। इससे काम समय पर पूरे होंगे और व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रखें। किसी नकारात्मक बात से मित्रों के बीच नाराजगी हो सकती है। उधारी का लेनदेन न करें, नुकसान की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रखें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियां फिलहाल यथावत रहेंगी। मार्केटिंग पर अधिक समय दें। लाभ की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। भविष्य की योजनाओं को लागू करने के लिए सही समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी आ सकती है, संवाद बनाए रखें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और कमजोरी महसूस हो सकती है। काम का बोझ जरूरत से ज्यादा न लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़े मामलों में आपके निर्णय अच्छे रहेंगे। किसी पॉलिसी में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। साहस के बल पर कठिन काम भी निपटा लेंगे।
नेगेटिव- व्यवहारिक रहें। भावुकता में कोई आपका फायदा उठा सकता है। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। यात्रा में अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखें।
व्यवसाय- काम में कुछ व्यवधान रहेंगे, लेकिन पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग में सफलता मिलने की उम्मीद है। अधिकतर काम घर से फोन के जरिए भी हो जाएंगे। मशीनरी या लोहे से जुड़े व्यवसाय में अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी का सामंजस्य घर की व्यवस्था सुखद रखेगा। परिवार के साथ डिनर या बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- अस्त-व्यस्त दिनचर्या से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय हल्का आहार लें और आराम भी करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में व्यस्तता रहेगी। भाइयों के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे और संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। समय अनुकूल है, इसे बेहतर बनाना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। मानसिक शांति के लिए आध्यात्म और ध्यान जैसी गतिविधियों में समय देना लाभकारी रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि कोई बात लीक हो सकती है। फिलहाल मार्केटिंग से जुड़े कार्य टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोग लक्ष्य समय पर हासिल कर लेंगे।
लव- घर-परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं, बातचीत से उन्हें संभालें।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। इलाज में लापरवाही न करें। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

