उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, धार्मिक स्थल सुरक्षित रखने का फैसला

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, धार्मिक स्थल सुरक्षित रखने का फैसला

स्थान –उत्तरकाशी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह निर्णय रविवार को मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस निर्णय के अनुसार, मंदिर और गंगा घाटों पर केवल हिंदू श्रद्धालुओं का प्रवेश ही अनुमति होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख धर्म के अनुयायी, जिन्हें हिंदू धर्म की एक शाखा माना जाता है, इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार की हर की पैड़ी सहित कई धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही धार्मिक संगठनों की ओर से बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी समान प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है।

गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उन्होंने मंदिर समिति के निर्णय के बारे में सुना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार सरकार अपनी प्रक्रिया अपनाएगी, लेकिन मंदिर समिति एक स्वतंत्र संस्था है और उनके निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए।

वहीं यमनोत्री मंदिर समिति के सचिव पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमनोत्री धाम में भी गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा, सिर्फ सिख और सनातनी परंपरा को मानने वाले श्रद्धालुओं को छोड़कर

यह निर्णय उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में परंपरा और धार्मिक आस्था को संरक्षित रखने के लिए लिया गया है। स्थानीय श्रद्धालु इसे एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं, जिससे धार्मिक स्थलों का सुरक्षित और पवित्र वातावरण सुनिश्चित रहेगा।