
स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी जिले की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार और जांच प्रक्रिया पर तीखे आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की तत्काल निगरानी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई।


गोदियाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूरी मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ कांग्रेस लगातार न्याय की मांग उठाती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने घटना के पहले दिन से ही जांच को दबाने का प्रयास किया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि जाँच को भटकाने के प्रयास आज भी जारी हैं और सरकार के रवैये में स्पष्ट खोट है। गोदियाल ने कहा कि सरकार जांच के बिंदुओं को सीमित करके प्रभावित करना चाहती है और आरोपियों को बचाने के प्रयास कर रही है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि VIP के सवाल पर यथार्थ अभी भी अस्पष्ट है। उन्होंने सीबीआई से मांग की कि


- अंकिता के फोन की चैट और वार्ता सार्वजनिक की जाए, यह पता लगाया जाए कि आरोपियों ने किस-किस से संपर्क किया।
- सबूत मिटाने की कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई, इसकी निष्पक्ष जांच की जाए।
- जांच सिटिंग जज की निगरानी में पूरी तरह से हो।
गोदियाल ने जोर देकर कहा कि सरकार जांच के दायरे और VIP के नामों को सार्वजनिक नहीं कर रही, और सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “हम जनता के हक की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।”
ज्योति अधिकारी मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने गलत तरीके से आपराधिक मामले दर्ज किए। इसके अलावा, उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश में ऐसा विपक्ष है जो प्रदेश के हित के लिए तत्पर है।
अंत में उन्होंने कहा, “अंकिता भंडारी हत्याकांड में हमारे सवाल अभी भी अनुतरित हैं। न्याय सुनिश्चित होने तक हम अपनी मांगें लगातार उठाते रहेंगे।”

