आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- काफी समय से रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे और आप कुछ नया करने की भी कोशिश करेंगे। जिससे आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना और उनका आदर-मान करना आपको मन का सुकून देगा।
नेगेटिव- चुनौतियां भी सामने खड़़ी मिलेंगी। अगर उनका डटकर मुकाबला किया तो जीत तय है। लेकिन जरा सी हार मानने से बड़ा नुकसान हो सकता है। मन कभी-कभी परेशान रहेगा। खुशमिजाज और असरदार लोगों के संपर्क में भी समय बिताएं।

व्यवसाय- कारोबार में अभी किसी भी तरह का बदलाव या नया काम शुरू करने की कार्रवाई न करें। इस समय मार्केटिंग से जुड़ा काम ज्यादा सफल रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- परिवारजनों के बीच घर की किसी समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। समस्या का सही समाधान भी मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी जैसी मौसमी परेशानी से बचने के लिए आयुर्वेद अपनाएं। और संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सफलता दायक समय बना हुआ है। कुछ खास लोगों से मेल-मुलाकात होगी। और बातचीत के जरिए कोई बाधा भी दूर होगी। सामाजिक दायरा और ज्यादा बढेगा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति को लेकर कोई दिक्कत आ सकती है, लेकिन चिंता न करें जल्दी ही आप उस पर काबू भी पा लेंगे। कुछ लोग जलन की वजह से आपकी पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। हालांकि इसका आपके ऊपर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। कुछ बाहरी एग्रीमेंट भी आपके काम को गति देंगे। लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। हालांकि पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से जुड़़ी दिक्कत से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता देगा और आपके रुके हुए काम थोड़़े से प्रयास से बन जाएंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आपकी किसी निजी बात को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव पर आत्मचिंतन जरूर करें। विद्यार्थी अपनी पढाई पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य और ग्रहों की चाल आपके पक्ष में काम कर रही है। इस समय कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे, जो सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगा।
लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका खास सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह की गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बनेगी। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति सुखद बनी हुई है। करीबी लोगों के साथ फायदेमंद योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आज आप अपनी मेहनत और समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- कुछ न कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। नकारात्मक परिस्थितियों को गुस्से की बजाय शांत तरीके से निपटाएं तो ज्यादा बेहतर है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। पड़़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें।

व्यवसाय- व्यापार की छोटी से छोटी बारीकियों पर गंभीरता से ध्यान दें। सहयोगियों का पूरा समर्थन और सहयोग बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा के दौर में व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलने से सुकून रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्दी और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई मनचाहा काम बनेगा। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे, जिससे गतिविधियां और ज्यादा व्यवस्थित हो जाएंगी। कुछ समय आत्मचिंतन में भी जरूर बिताएं, इससे आप अपने काम और बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंध बिगड़़ने से बचाएं। कभी-कभी मनमर्जी और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने से आपके कई काम सुचारु रूप से होते जाएंगे।

व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय से जुड़े नए स्रोत खोल सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संपर्क मजबूत करने पर ध्यान दें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी।
लव- कोई वाद-विवाद की स्थिति बने तो वैवाहिक मामलों को शांत तरीके से सुलझाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से पाचन सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फाइनेंस या इन्वेस्टमेंट से जुड़़ी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका खास योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। और अपने काम से मतलब रखें। किसी सार्वजनिक जगह पर वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। कुछ समय आत्मचिंतन में भी जरूर लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। लेकिन भाग्य को दोष न देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश करें। कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़़ी पूरी जानकारी जरूर लें। युवाओं को नौकरी से जुड़़ी कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बदनामी का कारण बन सकते हैं। मर्यादित रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के बिगड़़ते स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। उनका सही इलाज और देखभाल जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आज रुके पड़े किसी मुद्दे या काम को आप कुशलता और शांति से निपटा पाएंगे। युवाओं का इंटरव्यू में बेहतरीन प्रेजेंटेशन रहेगा। सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है। कई बार अपने उसूलों पर ज्यादा अड़िग रहना भी नुकसान दे सकता है। अपने बजट का भी ध्यान रखें। किसी तरह की फिजूलखर्ची भी हो सकती है।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवसायिक संबंध बनाने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है। नौकरी में सहकर्मी आपके खिलाफ उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़़ा प्रोग्राम भी बन सकता है। प्रेमी युगल एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो तुरंत इलाज लें। खांसी, जुकाम और गले से जुड़़ी परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आ रहा सकारात्मक बदलाव दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा।
नेगेटिव- आज खर्चों में बढ़ोतरी भी हो सकती है इसलिए फाइनेंस से जुड़़ी गतिविधियों में बहुत सचेत रहना होगा। बेहतर होगा कि अपना कोई भी अहम फैसला आज टाल दें। राजनीति से जुड़े लोग अपने मान-सम्मान के प्रति सजग रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अभी जैसी स्थिति है उसी पर ध्यान दें, क्योंकि अभी योजनाओं को अमल में लाने का समय ठीक नहीं है। सरकारी नौकरी में कोई स्पेशल ड़्यूटी करनी पड़ सकती है। किसी व्यावसायिक टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार न लें। शारीरिक और मानसिक सुकून के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई ऐसी योजना बन सकती है, जिसमें आपको अपनी योग्यता और काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कोई आर्थिक योजना सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना है, तो आज फैसला लेना उचित रहेगा।
नेगेटिव- घरेलू मामलों में बिना सोचे-समझे भावनाओं में बहकर किया गया खर्च आपके बजट को बिगाड़़ सकता है। अपने गुस्से और चिड़़चिड़़े स्वभाव पर नियंत्रण रखें। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें। अगर लोन के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आज आपकी समस्या हल होने वाली है, और स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय खास तौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा, लेकिन घर से जुड़़ी किसी समस्या को हल करने में धैर्य और शांति से काम लें। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढता आएगी।
स्वास्थ्य- ब्लड़ प्रेशर और ड़ायबिटीज से जुड़ी नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी मामला आपसी समझदारी और सकारात्मक बातचीत से सुलझ सकता है। कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी और संपर्क दायरा भी बढेगा। आज रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा।
नेगेटिव- बेकार की गॉसिप और विवादों से दूर रहें। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे तनाव के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग ज्यादा बेहतर पाने के चक्कर में वर्तमान उपलब्धि हाथ से न जाने दें। इस समय जैसा मिल रहा है, उसी में संतोष रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि घर के वरिष्ठजनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में व्यवस्था को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव रह सकता है। लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
लव- कुछ समय घर की देखरेख के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का माहौल खुशनुमा और प्रेम भरा बना रहेगा। प्रणय संबंध भी गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- वात और तली-भुनी चीजों से परहेज करना गैस, सिरदर्द जैसी दिक्कतों का सही समाधान है। थोड़़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा और किसी नजदीकी संबंधी के यहां समारोह में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना-जुलना खुशी देगा। किसी के साथ चल रहा मनमुटाव आपसी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएगा।
नेगेटिव- इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी, जिसकी वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी, जिसका असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ सकता है। कभी-कभी बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय हाथ से न जाने दें।

व्यवसाय- व्यावसायिक कामों में आपकी मेहनत के अनुसार सही परिणाम मिलेंगे, लेकिन धीमी गति से। प्रॉपर्टी या किसी ऑर्ड़र से जुड़ी ड़ील करते समय कागजात वगैरह को अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। नौकरी में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, कोई गलती हो सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और सुखद रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें, इसका असर आपके करियर और घर-परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने नजदीकी मित्र से जरूर विचार-विमर्श करें, आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। अगर स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है, तो उसे अमल में लाने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
नेगेटिव- फोन या ऑनलाइन गतिविधियों में समय व्यर्थ न करें और अपने काम पर फोकस रखें। ध्यान रखें कि छोटी सी गलतफहमी की वजह से रिश्तेदारों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की बातों और सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी दृष्टि से समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थिति बना रहा है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जनसंपर्क का दायरा और ज्यादा बढाने से आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी निकालना जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों को कुछ न कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 8