

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज लाभदायक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अपने कार्यों को योजना बनाकर पूरा करें। आपको कोई खास उपलब्धि मिल सकती है और अपनी काबिलियत दिखाने के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान का ध्यान रखें और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। अपरिचित लोगों से अपने गुप्त राज शेयर न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए कार्य की शुरुआत होगी। अपने प्रयासों और मेहनत को और अधिक बढ़ाएं। नौकरी पेशा लोग अपने बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। आपके प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।
लव- मित्रों और संबंधियों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- किसी प्रकार की एलर्जी या इन्फेक्शन की संभावना लग रही है। मौसमी वातावरण से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही काम की रूपरेखा बना लें। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए परिश्रम करें। आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण कार्य सुबह ही निपटा लें क्योंकि मेहमानों के आने से कुछ काम रुक सकते हैं। कोई कीमती चीज खोने या चोरी होने की आशंका है, जिससे तनाव रह सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।
लव- परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने का आनंद लेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। आयुर्वेद का अधिक उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपने दृढ़ निश्चय से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। यह सपनों को साकार करने का समय है, इसलिए जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव पर भी ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- आलस्य और सुस्ती आपके दुश्मन रहेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपके परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यावसायिक यात्रा संपन्न हो सकती है। नौकरी पेशा लोग ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा रखें।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा। बढ़ती ठंड से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा कार्य आज हो सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। कोई रुका हुआ आय का साधन भी पुनः शुरू होने के योग हैं।
नेगेटिव- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करना परेशानी का कारण बन सकता है। अपनी चीजें व्यवस्थित रखें और लेन-देन संबंधी मामलों को अभी टालना ही उचित रहेगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां और अधिक बेहतर होंगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर के माहौल को सुखद बनाए रखने में सफल रहेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का नियमित चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई पारिवारिक मसला चल रहा है, तो आज वह हल हो जाएगा। इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से लें। रुकी हुई पेमेंट आने से आप मानसिक रूप से बहुत तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- समय के अनुसार अपने अंदर बदलाव और गंभीरता लाएं। कभी-कभी आपका गुस्सा परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा रुचि न लें।
व्यवसाय- व्यावसायिक योजनाओं को तुरंत लागू करें, वे सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा और काम व्यवस्थित रूप से पूरे होंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- विवाहित संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें, वरना आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- रचनात्मक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रहेगी, जिससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। शांति से समाधान निकालें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को परिवार के सदस्यों के साथ बांटने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसाय के सिलसिले में नजदीकी यात्रा संभव है। अभी स्थिति बहुत लाभदायक तो नहीं है, फिर भी कार्यों में सुधार आएगा। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- शरीर में कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें और कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बच्चे की किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव दूर होगा। आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
नेगेटिव- धैर्य और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। नजदीकी संबंधों को लेकर मन में कुछ भ्रम जैसी स्थिति रह सकती है। यात्रा से संबंधित कार्यों को अभी स्थगित रखें क्योंकि कोई अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली को किसी से शेयर न करें। कार्यस्थल के ही किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। इस समय मार्केटिंग के बजाय कार्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति पर ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच छोटी नोकझोंक होगी, जिससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। सकारात्मक लोगों के साथ रहें और उत्तम साहित्य पढ़ें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन का आरंभ सुखद रहेगा और आप हर परिस्थिति में तालमेल बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें। सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाने में दिक्कत आ सकती है और जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ उचित तालमेल रखें। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। स्टाफ पर भरोसा रखने से उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत हो सकती है। समय-समय पर आराम भी करते रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। बड़ों के साथ वार्तालाप से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी और निवेश की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात को लेकर संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। बच्चों के साथ समय बिताएं। अगर प्रॉपर्टी के लेन-देन का विचार है, तो अभी जल्दबाजी न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में साझेदारी के कार्यों में कुछ अनबन हो सकती है। काम की अधिकता के कारण ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। धन संबंधी मामलों में समझौता न करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- आपकी समझदारी से घर का मनमुटाव दूर होगा और वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए गेस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज रखें। अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार न लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मुश्किल समय में किसी अनुभवी का मार्गदर्शन वरदान साबित होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बना लें, इससे नुकसान से बचेंगे। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- युवाओं को व्यर्थ की मौज-मस्ती पर रोक लगाना जरूरी है। किसी के साथ विवाद न होने दें, क्योंकि इसका बुरा प्रभाव आपके सम्मान पर पड़ सकता है। सट्टेबाजी जैसा जोखिम न उठाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय की कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। व्यापार को गति देने के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा करें। ऑफिस का काम ज्यादा होने की वजह से घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बाहरी संबंधों से दूर रहें, वरना मान-हानि होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- नजला और जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपका मन लगेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार कर लें। सावधानी बरतने से चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से पूरी होंगी।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव रह सकता है। बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। फोन या मेल द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। पार्टनरशिप में सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- परिवार में आपको पूरा सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद एहसास आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार की व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ योजनाओं पर चर्चा होगी। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां हल होंगी।
नेगेटिव- कई विकल्प सामने होने पर चुनाव करने में असमंजस की स्थिति रहेगी। खर्चों की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए व्यर्थ की खरीदारी न करें। अत्यधिक तनाव लेने से थकान महसूस होगी।
व्यवसाय- ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। कई संभावनाएं सामने आएंगी, इसलिए अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर केंद्रित रखें। युवाओं को करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग अधिकारियों को नाराज न करें।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- हमेशा खुश रहें और नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। मेडिटेशन पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

