आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज पारिवारिक और निजी कामों को व्यवस्थित करने में समय लगेगा। आपका सिद्धांतों पर चलना और बड़ी सोच समाज में आपकी छवि को और निखारेगी। कोई रुका या अटका पैसा मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- कुछ उलटी परिस्थितियां भी बनेंगी। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर आने से माहौल नेगेटिव हो सकता है। इस तनाव का असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय- कारोबार में साझेदारी की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करना फायदे का रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ ज्यादा रहने से परेशानी होगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी तरह की कड़वाहट आ सकती है।
स्वास्थ्य- किसी इन्फेक्शन की आशंका है। लापरवाही न करें और जांच जरूर कराएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन भर दौड़-धूप ज्यादा रहेगी, पर उसके नतीजे भी शानदार मिलेंगे। काफी समय से कोई रुका काम आज हल हो सकता है। इससे आप फिर से पॉजिटिव होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी इगो और ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। स्वभाव में सहजता और नरमी रखना आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना और उन्हें सही गाइड करना जरूरी है।

व्यवसाय- पार्टनरशिप वाले काम में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। कारोबार के साथ-साथ कुछ नए कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों से रिश्तों में खटास न आने दें, वरना इसका असर उनकी परफॉर्मेंस पर पड़ेगा।
लव- परिवार के सदस्यों में तालमेल और सामंजस्य ठीक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में लगाने से मन और भीतर से सुकून मिलेगा। ज्यादातर काम योजना के हिसाब से पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त के काम भी निपट सकते हैं।
नेगेटिव- काम में उतार-चढ़ाव और पैसों की मंदी की वजह से घर के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेने की कोशिश न करें। किसी भी कन्फ्यूजन में परिवार की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ रुकावटें रहेंगी। फिर भी आप अपनी मेहनत और काबिलियत से टारगेट पूरा कर लेंगे। किसी कंपनी से कोई अहम अथॉरिटी मिल सकती है, जो फायदे की रहेगी।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने करीबी रिश्तेदारों का हालचाल जानने के लिए फोन पर संपर्क में रहें। आपसी बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान सबको सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुल मिलाकर दिन व्यस्त और खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा वहम हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। पॉजिटिव रहें और खुश रहने की कोशिश करें। भाइयों के साथ किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की मध्यस्थता से रिश्ते मधुर रखने का प्रयास करें।

व्यवसाय- कारोबार को लेकर कुछ नई जानकारियां मिलेंगी। उन पर फोकस रखें। जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। दूर-दराज की पार्टियों से कुछ जरूरी अनुबंध मिल सकते हैं। इसलिए उनके संपर्क में रहना जरूरी है।
लव- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन आपके सहयोग से घर की व्यवस्था भी ठीक बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और अपच से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। साथ ही सही खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के मामलों को संभालना आज चुनौती वाला रह सकता है। लेकिन आप पक्का इरादा रखकर उनका हल भी आसानी से निकाल लेंगे। आपकी पॉजिटिव सोच आपकी पर्सनैलिटी को और असरदार बनाएगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- अपने करीबी दोस्त या रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान न रहें। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ बातें या गतिविधियां हो सकती हैं। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अभी काफी मेहनत की जरूरत है।

व्यवसाय- काम की व्यवस्था ठीक रखने के लिए आपकी मौजूदगी जरूरी है। स्टाफ के सहयोग से काम बनते रहेंगे। लेकिन प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। किसी कर्मचारी का नेगेटिव रवैया आपको परेशान कर सकता है।
लव- किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर भरोसा बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपना प्रभाव दिखाने का यह अच्छा समय है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो सफलता मिलेगी। कोई जरूरी सूचना मिलने से मन खुश रहेगा। समाज और राजनीति से जुड़े कामों में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना मान-सम्मान पर बात आ सकती है। घर बदलने या यात्रा से जुड़ी बातों को लेकर तनाव रह सकता है। बातचीत करते समय सावधानी रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में सुधार आएगा। साथ ही कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी। बस थोड़ी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। सहयोगियों और कर्मचारियों का अच्छा साथ मिलेगा और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी और घर में भी अच्छा माहौल बनेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज से परेशान लोग खास ध्यान रखें। खानपान भी कंट्रोल में रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन व्यवस्थित बीतेगा। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और सही नतीजा मिलने से सुकून होगा। कोई नजदीकी यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- अपनी सोच और व्यवहार पॉजिटिव रखें। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें और फैसले खुद लें। कुछ निजी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसके लिए दोस्तों से बात करके हल मिल सकता है।

व्यवसाय- कई कामों में कोई नया फैसला लेते समय दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा कि अभी मौजूदा स्थिति पर ही फोकस रखें। फिर भी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। कमीशन वाले कामों में सफलता मिल सकती है। कोई काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात संभव है।
स्वास्थ्य- मौसम का असर सेहत पर पड़ेगा। अपना ध्यान रखें और नियमित व्यायाम व योग करते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अचानक किसी वजह से आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा। लेकिन यह बदलाव आपको अच्छा ही लगेगा। अगर मन में कोई दुविधा है, तो उसे किसी करीबी दोस्त से जरूर शेयर करें। आपको समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- किसी भी मेलजोल या मीटिंग में बोलने से पहले एक रूपरेखा बना लें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करते समय अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर करें।

व्यवसाय- कारोबार की कार्यप्रणाली पर आपकी पूरी नजर जरूरी है, वरना लापरवाही से कोई ऑर्डर रद्द होने की आशंका है। सरकारी नौकरी वालों को अचानक कोई अतिरिक्त काम मिल सकता है।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- सेहत सुधारने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें। मौसम की वजह से खांसी-जुकाम या एलर्जी की दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और पुरानी योजना को लागू करने का सही समय है। काफी समय से चल रही दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान भी बना रहेगा। अगर लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज यह समस्या हल हो सकती है।
नेगेटिव- किसी भी काम को कल पर न छोड़ें और सिर्फ भाग्य के भरोसे न रहें, अपने प्रयास जारी रखें। किसी परिजन से तालमेल बिगड़ने पर रिश्तों में दूरी आ सकती है। जमीन की खरीद-फरोख्त की योजना फिलहाल टालना बेहतर है।

व्यवसाय- निजी और पारिवारिक व्यस्तता के कारण काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। ज्यादा काम घर से ही निपटाएं, तो बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर के लिए जल्दबाजी न करें। अभी धैर्य रखना जरूरी है।
लव- परिवार का पूरा सहयोग मिलने से राहत मिलेगी और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- नसों में दर्द-खिंचाव परेशान कर सकता है। सेहत की दिक्कतों को नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी समस्या को सुलझाने में घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका योगदान सराहा जाएगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या का हल निकलने से बड़ी चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- पड़ोसी से विवाद जैसी स्थिति बने तो शांति से सुलझाएं। किसी भी उलटी स्थिति में युवा वर्ग वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। शांत तरीके से हालात का सामना करें। आज की मेहनत आगे चलकर बेहतर नतीजे देगी।

व्यवसाय- कारोबार में गति थोड़ी धीमी रह सकती है। कोई डील हाथ से निकल सकती है। व्यवस्था बनाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग से घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गंभीरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। लेकिन काम का बोझ बढ़ने से थकान और तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा और जरूरी संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर का माहौल भी अच्छा बनाए रखेगा।
नेगेटिव- घर में किसी सदस्य की नेगेटिव बात से माहौल थोड़ा उदास हो सकता है। तनाव लेने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। फिलहाल यात्रा से बचें और निजी मामलों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी और फोकस जरूरी है। अव्यवस्था रहने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य को दोष देने की बजाय अपनी कार्यशैली में बदलाव करें। ऑफिशियल कामों में बहुत संयम रखना होगा।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ा टकराव हो सकता है। लेकिन घर की पारिवारिक व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों और घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। मनोरंजन वाली यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो फैसला अच्छा रहेगा। फोन पर कोई शुभ और जरूरी सूचना मिल सकती है और किसी प्रिय दोस्त से बात भी होगी। मुश्किल समय में कोई राजनीतिक सहायता भी मिल सकती है।
नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला लेते समय दूरदर्शिता बनाए रखें। जल्दबाजी ठीक नहीं है। लोन लेने की योजना है, तो उससे जुड़ी और जानकारी लेना जरूरी है। फालतू मौज-मस्ती में समय न गंवाए और अपने काम में लगे रहें।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति अभी जैसी चल रही है, वैसी ही रहेगी। लेकिन मौजूदा हालात में धैर्य और संयम रखना बेहतर है। किसी नए काम की योजना अटक सकती है। सरकारी नौकरी वाले अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी अगर आपसी तालमेल से पारिवारिक समस्याएं सुलझाने की कोशिश करें, तो जल्दी हल निकल जाएगा। प्रेम संबंधों में लापरवाही दूरी बढ़ा सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम में आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं। आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5