

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी कुछ समय लगेगा। बच्चों की अच्छी गतिविधियां आपको खुशी देंगी।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक स्थिति में परेशानी आ सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें, नुकसान की आशंका बनी हुई है। अगर विदेश से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर दोबारा सोचने की जरूरत है।
व्यवसाय- विदेश से जुड़े व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। काम को लेकर नए-नए प्रयोग करना व्यवसायिक गतिविधियों को और बेहतर बनाएगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा से जुड़ा आदेश मिल सकता है। अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखना आपके और परिवार दोनों के लिए ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी खास मित्र के साथ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस हो, तो वरिष्ठ लोगों से सलाह-मशवरा जरूर करें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं।
नेगेटिव- यह समय खुद को व्यस्त रखने का है। बेकार की बातों और गलत संगति में समय न गंवाएं। विद्यार्थी और युवा वर्ग एकाग्रता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। उधारी से जुड़ा कोई भी लेनदेन टाल दें।

व्यवसाय- कारोबार में तेजी लाने के लिए मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग के संपर्क भी बढ़ाएं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ बहस की स्थिति बन सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन को खुश रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंध भावनात्मक रहेंगे।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार और सिरदर्द जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय भरपूर आराम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपसी बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याएं सुलझा देगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी भी तरह की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी और कोई रुकी हुई गतिविधि फिर से शुरू हो सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में पुराने मतभेद खत्म करने के लिए आपका सहयोग जरूरी रहेगा। जॉब में लोग अपने टारगेट पूरे करके राहत महसूस करेंगे।
लव- विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मेहनत के मुताबिक नतीजे न मिलने पर तनाव और उदासी बढ़ सकती है। ध्यान और मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर लें और जल्दबाजी या लापरवाही न करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेगा।
नेगेटिव- वित्तीय कामों में हिसाब-किताब करते समय सतर्क रहें, किसी गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। आज निवेश न करें तो बेहतर है। किसी दस्तावेज या पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नुकसान के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था और अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करें। नौकरीपेशा लोग अपने विनम्र व्यवहार और अच्छे काम के कारण उच्चाधिकारियों से रिश्ते मजबूत करेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी का माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल और मौसम से सतर्क रहें। खान-पान और दिनचर्या पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़े किसी गंभीर विषय पर बातचीत और चर्चा होगी। इस चर्चा में आपका मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी नए माहौल में अपना कॉन्फिडेंस गिरने न दें और संतुलित बने रहें। निवेश करने का विचार हो तो फिलहाल टाल दें, नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ संपत्ति या बंटवारे का विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझाएं।
व्यवसाय- नई गतिविधियों पर ही फोकस रखें, क्योंकि व्यवसायिक कामकाज अभी सामान्य रहेगा और बाजार की स्थिति भी यथावत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात पर खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- गला खराब होने से बुखार जैसा महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम बन सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, बस उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। आय का कोई रुका हुआ साधन फिर से शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सही जानकारी लेना जरूरी है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बाहरी लोगों का दखल अपने परिवार में न होने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी। मार्केटिंग के कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर रखने के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी जरूरी बदलाव करें।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती है। समय-समय पर आराम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कोई शुभ काम हो सकता है, जिसका असर लंबे समय तक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी। अपनी रोज की दिनचर्या के साथ-साथ देश-विदेश से जुड़ी जानकारियों पर ध्यान देना आपकी समझ को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। इस समय किसी को भी अपनी राय देने से बचें। बेहतर होगा कि अपने काम में ही व्यस्त रहें। बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार की योजना को लागू करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है। मशीनरी और कारखाने से जुड़े व्यवसाय में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिशियल कामों में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता और तनाव के कारण कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय शांति देने वाला और धन देने वाला चल रहा है। आत्मविश्वास और काम के प्रति समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। घर की व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में काफी व्यस्तता रहेगी। लेकिन किसी नए काम से जुड़ा कोई भी फैसला न लें, एक गलत निर्णय लाभ को नुकसान में बदल सकता है। शेयर जैसे कामों में भी पैसा न लगाएं। नौकरी में माहौल व्यवस्थित बना रहेगा।
लव- किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही न करें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय अनुकूल है। बस कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपकी समझदारी से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- निजी जीवन में दूसरों का दखल न होने दें। अपनी चीजों की संभाल रखें, चोरी की आशंका बन रही है। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें और वर्तमान स्थितियों पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाना मानसिक सुकून देगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल की सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। घर के सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखेंगे। लव पार्टनर को छोटा-सा उपहार देना रिश्ते में खुशहाली लाएगा।
स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी मित्र से मिलकर मन खुश रहेगा। खासकर महिलाओं के लिए समय बहुत अच्छा है। हर स्थिति का सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगी।
नेगेटिव- अनजान लोगों के संपर्क से बचें। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ा रहेगा। बेवजह के खर्च परेशान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा संपर्क में न रहें।
व्यवसाय- फोन या ऑनलाइन कामों के जरिए व्यवसायिक व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। मेहनत के अनुरूप नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं, इसलिए काम पर फोकस रखें।
लव- पति-पत्नी में निजी कारणों से कुछ मनमुटाव हो सकता है, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान के कारण पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रह सकती है। स्वस्थ रहने के लिए सही आराम और आहार जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मन में चल रही दुविधा दूर होगी। कोई खास काम मनचाहे तरीके से पूरा होने पर सुकून मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी और युवा अपने खास मित्रों और गुरुजनों के साथ समय बिताएंगे।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। दूसरों की बातों में आकर अपनी योजनाओं में बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है। कर्ज लेने से बचें। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन परेशान रह सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ कम और मेहनत ज्यादा जैसी स्थिति रहेगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने पर उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।
लव- पारिवारिक मामलों में किसी तरह का हस्तक्षेप न करें और सामंजस्य बनाए रखें। समय आने पर सब व्यवस्थित हो जाएगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। इस समय स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अटके काम पूरे होंगे और आप आराम व कला से जुड़े कामों में समय बिताएंगे। अपनी छिपी प्रतिभा को उभारें। इससे किसी भी खास निर्णय को लेने में आसानी होगी।
नेगेटिव- युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी, इसलिए बेकार की गतिविधियों में समय न गंवाएं। कहीं बहस हो जाए तो गुस्सा और कड़वे शब्दों से बचें, वरना स्थिति बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए और अच्छे मौके मिलेंगे। आपकी योजनाएं और कार्य क्षमता बिजनेस को नई गति देंगी। आज मार्केटिंग के कामों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था में कुछ बदलाव हो सकता है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। परिवार के लिए भी समय निकालें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझें।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूर रहें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

