
स्थान – अल्मोड़ा
रिपोर्टर – गोविन्द रावत
अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सरपंच संगठन अध्यक्ष स्याल्दे पूरन चन्द्र भिरकनी द्वारा विधिवत रूप से किया गया।


रामलीला के दूसरे दिन का मंचन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे–नन्हे बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के साथ प्रस्तुत की गई मनमोहक रासलीला से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात दशरथ–विश्वामित्र संवाद, भगवान श्रीराम द्वारा ताड़िका वध, सुबाहु–मारीच वध, अहिल्या उद्धार, विश्वामित्र–जनक संवाद तथा पुष्प वाटिका में राम–लक्ष्मण–सीता के सुंदर संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया।

रामलीला में दशरथ की भूमिका गोविन्द सिंह बंगारी, विश्वामित्र की भूमिका पूरन चन्द्र भिरकनी, भगवान राम की भूमिका नैन मयाल, लक्ष्मण की भूमिका साक्षी भिरकनी, सीता की भूमिका पूजा बंगारी ने निभाई। वहीं ताड़िका के रूप में कुन्दन मेहता, सुबाहु के रूप में प्रियांशु बंगारी, मारीच के रूप में आयुष विष्ट, अहिल्या की भूमिका कनकं बंगारी तथा जनक की भूमिका गोविन्द बंगारी ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

रामलीला के सफल आयोजन में राजेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, सन्तोष कुमार, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, वीरेन्द्र रावत, मधुली देवी भिरकनी, कविता देशवाल, हंसी सजवान, रेखा देवी बंगारी, पुष्पा देवी पाण्डे सहित अनेक सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया और दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए आयोजन की भूरी–भूरी प्रशंसा की।


