नए साल के जश्न के लिए नैनीताल तैयार, सुरक्षा और यातायात को लेकर कड़े इंतज़ाम

नए साल के जश्न के लिए नैनीताल तैयार, सुरक्षा और यातायात को लेकर कड़े इंतज़ाम

स्थान – हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल। नए साल के स्वागत को लेकर सरोवर नगरी नैनीताल पूरी तरह तैयार है। पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए हैं। शहर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

31 दिसंबर को संभावित भारी भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। काठगोदाम से आगे शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। पुलिस ने निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर को टू-व्हीलर वाहनों के लिए विशेष मार्ग बंद रखा जाएगा, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा और शहर में यातायात के बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे तय यातायात नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित, शांतिपूर्ण और यादगार तरीके से नए साल का जश्न मना सकें।