अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज: एनएचएआई ने हाईवे से हटाए अवैध होर्डिंग और यूनीपोल

अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज: एनएचएआई ने हाईवे से हटाए अवैध होर्डिंग और यूनीपोल

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक्शन मोड तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के तहत एनएचएआई की टीम ने हाईवे पर अवैध कब्जों और बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व यूनीपोल हटाने में बड़ी कार्रवाई की।

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर जेसीबी मशीन की मदद से 12 यूनिपोल और 10 बड़े अवैध होर्डिंग हटाए गए। ये होर्डिंग बिना अनुमति लगाए गए थे और यातायात व सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे थे।

सड़क किनारे फल, सब्जी और कपड़े बेचने वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी लगातार हटाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का भी कार्य किया जा रहा है।