अंकिता भंडारी हत्याकांड: सितारगंज में कांग्रेस का पुतला दहन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सितारगंज में कांग्रेस का पुतला दहन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

स्थान-सितारगंज
रिपोट-तनवीर अंसारी

अंकिता भंडारी रैप और हत्याकांड मामले को लेकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। प्रत्येक जिले और शहर से लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। कहीं कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं, तो कहीं कांग्रेस की तरफ से सरकार के खिलाफ पुतले फूंके जा रहे हैं।

हाल ही में तथाकथित महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वीआईपी से जुड़े ऑडियो सामने आने के बाद प्रदेश में इस मामले पर फिर से हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर सरकार और राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी के पुतले दहन कर वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा, “अंकिता भंडारी हमारी बहन है। भाजपा सरकार अपने आप को हिंदुओं की सरकार बताती है और अंकिता भंडारी हिंदू की बेटी है, तो सरकार उसे न्याय क्यों नहीं दिला रही है। जिन नेताओं के नाम आ रहे हैं, सरकार उन पर कठोर कार्रवाई करे और बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाए।”

स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार पर दबाव बनाने के लिए इस प्रकार के प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।