हरिद्वार में ई-रिक्शा संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, SOP पर जोर

हरिद्वार में ई-रिक्शा संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, SOP पर जोर

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के कार्यालय में ई-रिक्शा संचालन से जुड़े विषयों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवोदय चौक, रानीपुर मोड़, बहादराबाद और लक्सर रोड क्षेत्र के ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन और जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के प्रावधानों और ई-रिक्शा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध संचालन से जुड़ी जानकारियाँ यूनियन प्रतिनिधियों को विस्तार से दी गई।

यूनियन प्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी समस्याएँ और सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियमों के दायरे में रहते हुए व्यवहारिक समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा।

साथ ही यूनियन प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी ई-रिक्शा चालकों और वाहन स्वामियों को SOP की जानकारी दें और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएँ पूरी कराएं, ताकि ई-रिक्शा संचालन अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से हो सके।