

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


आज कृषि उत्पादन मंडी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक डीजीएम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपरण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू द्वारा की गई।



बैठक में मंडी परिसर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें इंजीनियर विजय कुमार (जीएमटी), केदार सिंह बृजवाल (डीजीएमटी), इंजीनियर अजय कुमार पैन्यूली, सहायक अभियंता खंड के समस्त अभियंता, जीएम तकनीकी और सभी कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, मरम्मत, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जेईओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण और नियमानुसार पूरे किए जाएं।




बैठक का उद्देश्य मंडी परिसर को आधुनिक, व्यवस्थित और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाना बताया गया।



