हरिद्वार जिला बार संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात आएंगे नतीजे

हरिद्वार जिला बार संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात आएंगे नतीजे

स्थान – हरिद्वार

ब्यूरो रिपोर्ट

जिला बार संघ के चुनाव को लेकर आज जिला न्यायालय परिसर, हरिद्वार में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस बार अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चार-चार अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं, जबकि सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 11 अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।

सचिव पद के लिए अरविंद श्रीवास्तव, विपिन चंद द्विवेदी, अशोक कुमार कश्यप और रमन भारती के बीच मुकाबला है। वहीं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार वीर, राजलक्ष्मी उपाध्याय, सुखदेव प्रताप और पंकज सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव प्रक्रिया के तहत शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी, जबकि देर रात तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

इस अवसर पर अधिवक्ता तस्लीम मलिक ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से चुनाव में भाग लेने की अपील की है।

प्रशासन और बार संघ की ओर से मतदान को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।