

स्थान – खटीमा

ब्यूरो रिपोर्ट


उत्तराखंड के भारत–नेपाल सीमा से लगे खटीमा क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



कोहरे और ठंड का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, दिहाड़ी मजदूर और राहगीर जगह-जगह कूड़ा-कागज और लकड़ी जलाकर ठंड से बचते नजर आए। कई मजदूरों ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण वे काम पर नहीं जा सके।




स्थानीय लोगों का कहना है कि कोहरा इतना घना है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है और सामने कुछ दिखाई नहीं देता। लोगों ने यह भी मांग की कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए और प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।


फिलहाल खटीमा क्षेत्र में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थानीय प्रशासन से जल्द राहत कदम उठाने की मांग तेज होती जा रही है।


