


स्थान – खटीमा/उधम सिंह नगर
रिपोर्ट’- अशोक सरकार


पिछले अगस्त माह में आदर्श कॉलोनी, खटीमा में दो अलग-अलग जगह चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार राठौर, पुत्र राम अवतार राठौर, निवासी राज विहार कॉलोनी, थाना मुखानी, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया है।



जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में अनुहारिका चौहान, पत्नी प्रिंस कुमार ने अपने घर चोरी की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। इसके कुछ दिन बाद ही हीरालाल, पुत्र बेचन लाल ने भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। आदर्श कॉलोनी में लगातार बंद घरों में चोरी की घटनाएं होने के बाद पुलिस ने भेस बदलकर आरोपी पर नजर रखना शुरू किया।



18 दिसंबर को पुलिस ने देखा कि आरोपी सुबह लगभग 4 से 5 बजे भूड़ नहर से आम की बगिया होते हुए जा रहा था। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई। छानबीन में आरोपी के पास से 2,15,000 रुपये नकद, चांदी की चेन, एक ब्रेसलेट, दो प्रतिमाएं, दो जोड़ी विछुआ और 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए।




पुलिस ने बताया कि राजकुमार राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



