लालकुआँ में राधे राधे सेवा समिति की भव्य श्री राम कथा का आयोजन

लालकुआँ में राधे राधे सेवा समिति की भव्य श्री राम कथा का आयोजन

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ की धर्मप्रेमी जनता के बीच बुधवार को श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राधे राधे सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो भोला मंदिर से प्रारंभ होकर लालकुआँ के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर के निकट समाप्त हुई।

कलश यात्रा के बाद श्री रघुनाथ की संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधे राधे सेवा समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. पंकज मिश्रा ‘मयंक’ व्याकरणाचार्य पीएचडी ने उपस्थित जनता को रामकथा का व्याख्यान दिया। उन्होंने रामकथा के महत्व और धार्मिक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

राधे राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि यह राम कथा 18 दिसंबर से प्रारंभ होकर 27 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में राम कथा में आने की अपील की।