तुषार हत्याकांड में खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

तुषार हत्याकांड में खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

स्थान – खटीमा/उधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

तुषार हत्याकांड में खटीमा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, बीती रात खटीमा क्षेत्र के खेतल सन्डा खाम रेलवे क्रॉसिंग के पास से मो. साद्दिक उर्फ पप्पू चाय वाला, पुत्र जमीर अहमद, निवासी गोटिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की जांच और मजबूत हुई है।

इससे पूर्व तुषार हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त हाशिम को झनकट क्षेत्र के पास एक ईंट भट्ठे में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।