काशीपुर में सीजन का पहला घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

काशीपुर में सीजन का पहला घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

स्थान : काशीपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

दिसंबर के अंत में एक बार फिर दिसंबर की शुरुआत जैसा मौसम नजर आया। काशीपुर में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। हालात ऐसे रहे कि कुछ ही मीटर आगे तक दिखाई देना मुश्किल हो गया। इसका सीधा असर नेशनल हाईवे सहित शहर की प्रमुख सड़कों पर देखने को मिला, जहां यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

कोहरे के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। घनी धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी बढ़ गई है।

प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि यात्रा जरूरी हो तो सावधानी बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।