देहरादून में एंबुलेंस कब्जा विवाद, कनखल पुलिस ने युवती-युवक को पकड़ा

देहरादून में एंबुलेंस कब्जा विवाद, कनखल पुलिस ने युवती-युवक को पकड़ा

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून के इंद्रेश अस्पताल की एंबुलेंस संचालक से पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक और युवती ने एंबुलेंस लेकर फरार होने का प्रयास किया। युवक-युवती देहरादून पुलिस के पीछा करने के बावजूद रास्ता भटककर हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में पहुँच गए।

रास्ता न मिलने पर दोनों ने एंबुलेंस को कनखल कृष्णा नगर पुलिया के पास छोड़कर भागने की कोशिश की। सूचना मिलते ही कनखल पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर कुछ ही देर में दोनों को पकड़ लिया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने केवल पैसों के विवाद के चलते एंबुलेंस लेकर फरार होने की कोशिश की। कनखल पुलिस ने युवक और युवती को कोतवाली ले जाकर देहरादून पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्हें देहरादून पुलिस पटेल नगर ले गई।

आगे की जांच पूरी तरह से देहरादून पुलिस द्वारा की जा रही है।