हर सोमवार जन सुनवाई: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 90 शिकायतों का किया निराकरण

हर सोमवार जन सुनवाई: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 90 शिकायतों का किया निराकरण

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्टर – शहजाद अली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में प्रत्येक सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 90 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई।

जिलाधिकारी ने बताया कि आज अवैध कब्जे, पेयजल, बिजली कनेक्शन, तालाब अतिक्रमण और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आईं। मौके पर कई समस्याओं का निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा भी की गई और सभी विभागों के अधिकारियों को सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुसार हरिद्वार को एक मॉडल जनपद बनाने के लिए सभी को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।