

स्थान – देहरादून

रिपोर्टर – सचिन कुमार


उत्तराखंड में गन्ने के समर्थन मूल्य में 30% की बढ़ोतरी कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बढ़ोतरी किसानों की मांग और फसल की लागत को ध्यान में रखते हुए की गई है।




मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार हर साल गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ाती रहती है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और गन्ने की खेती को प्रोत्साहन मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए कीमतें निर्धारित की गई हैं।”



सरकार का कहना है कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और राज्य में गन्ने की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।




