आबकारी विभाग का रेवेन्यू लक्ष्य करीब, बॉर्डर एरिया पर कड़ी निगरानी

आबकारी विभाग का रेवेन्यू लक्ष्य करीब, बॉर्डर एरिया पर कड़ी निगरानी

स्थान – देहरादून

रिपोर्टर – सचिन कुमार

वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और सभी विभाग अपने-अपने निर्धारित टारगेट को अचीव करने में जुटे हैं। इस क्रम में उत्तराखंड आबकारी विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 5,060 करोड़ रुपये का रेवेन्यू लक्ष्य रखा है, जो पिछली बार के 4,400 करोड़ रुपये से 17% अधिक है।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि दुकानों से मिलने वाला अधिभार लगभग 90% तक जमा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दुकानों ने नवम्बर और दिसंबर तक का अधिभार एडवांस में जमा कर दिया है।

राजस्व लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने बॉर्डर एरिया में कई टीमों की तैनाती कर दी है, ताकि दूसरे राज्यों से शराब की अवैध खेप उत्तराखंड में प्रवेश न कर सके। विभाग का कहना है कि इस कड़ी निगरानी से राज्य के आबकारी रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

आयुक्त पाल ने कहा, “हमारे प्रयास राज्य के राजस्व लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए हैं और सभी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं कि कोई भी शराब का अवैध व्यापार हमारे लक्ष्य में बाधा न बने।”