

स्थान – सितारगंज
रिपोर्टर – मनोज हालदार


जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के फार्म हाउस पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित किया।



अपने संबोधन में विजय बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य 2027 विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा, “जब सभी एकजुट होंगे तो पार्टी और मजबूत होगी।”



इस मौके पर डॉ. सुरेश गंगवार ने पार्टी विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “सपेरों की बस्ती में हमने सारे सांपों को पकड़वा दिया है।” डॉ. गंगवार ने यह भी कहा कि वे विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।




कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं का उत्साहवर्धक स्वागत किया।


