

स्थान – उत्तरकाशी

रिपोटर – दीपक नौटियाल


बड़कोट में चल रहे रवांई शरदोत्सव संस्कृति एवं पर्यटन विकास मेले के चौथे दिन की संध्या पूरी तरह लोक-संगीत के रंग में रंगी रही। उत्तराखंड की स्वरकोकिल रेशमा शाह और प्रसिद्ध लोकगायक रजनीकांत सेमवाल ने अपने मधुर और जोशीले सुरों से पंडाल को देर रात तक तालियों और उत्साह से गूंजते रखा।




संध्या कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। रेशमा शाह की मीठी आवाज़ और पहाड़ी धुनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि रजनीकांत सेमवाल के जोशीले लोकगीतों पर दर्शक थिरकते रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने संगीत संध्या का भरपूर आनंद लिया।




नगर पालिका उत्तरकाशी द्वारा आयोजित यह शरदोत्सव इन दिनों अपनी भव्यता और सांस्कृतिक विविधता के कारण विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है, जिससे न केवल स्थानीय लोग बल्कि दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल हो रहे हैं।




