

स्थान – देहरादून


देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को नया मुखिया मिल गया है। वरिष्ठ IFS अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को राज्य का नया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नियुक्त किया गया है। शासन ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।




1993 बैच के अधिकारी रंजन कुमार मिश्र वन एवं पर्यावरण प्रबंधन में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई संवेदनशील और वन संरक्षण से जुड़े अभियानों का नेतृत्व किया है। उनकी नियुक्ति को विभाग में एक सशक्त और अनुभवी नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।



वर्तमान PCCF समीर सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह नियुक्ति की गई है। नए PCCF मिश्र से उम्मीद है कि वे वन संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और आधुनिक वन प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों को और गति देंगे।





