एसएसपी के सख्त निर्देश पर नैनीताल में हाई-अलर्ट, सुबह-सुबह व्यापक चेकिंग अभियान शुरू

एसएसपी के सख्त निर्देश पर नैनीताल में हाई-अलर्ट, सुबह-सुबह व्यापक चेकिंग अभियान शुरू

स्थान – नैनीताल

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर जिले में तड़के सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी मुख्य बैरियरों, मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस को हाई-अलर्ट मोड में तैनात किया गया है। हर बैरियर पर सघन जांच, वाहन-सत्यापन और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी), हल्दूचौड़, रामनगर रूट बैरियर, गडप्पू बैरियर (कालाढूंगी), बारापत्थर, भीमताल, खैरना और सुभाष नगर बैरियर सहित सभी प्रमुख लोकेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। एसएसपी के आदेश पर प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारी स्वयं मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं, जबकि दरोगा स्तर के अधिकारी अपनी टीमों के साथ लगातार चेकिंग में जुटे हुए हैं।

पुलिस कर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर, आधुनिक असलाह और हाई-इंटेंसिटी गियर से लैस किया गया है। हर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति और सामान का विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का फोकस अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण, सत्यापन एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हर प्रकार की गतिविधि पर है।

जिले के चप्पे–चप्पे पर निगरानी बढ़ाई गई है।
— सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच
— शहर के भीतर पैदल गश्त में इजाफा
— भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस तैनाती

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नज़र रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग दें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग के दौरान पुलिस का साथ दें।