जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जुटी भाजपा, हरबर्टपुर में प्रेस वार्ता

जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जुटी भाजपा, हरबर्टपुर में प्रेस वार्ता

स्थान – देहरादून

रिपोर्ट – इलम सिंह चौहान

सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में हरबर्टपुर में जिला पछवादून भाजपा अध्यक्ष मित्ता सिंह की अगुवाई में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

प्रवक्ता कमलेश रमन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण, आंदोलनकारियों के हितों और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का असर अब जमीन पर साफ दिख रहा है और लोगों तक पहुंचे इन लाभों ने आमजन का विश्वास और मजबूत किया है। प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं के सशक्तीकरण से लेकर गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तक, सरकार ने हर वर्ग के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

कमलेश रमन ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता मिशन मोड में काम कर रहा है, ताकि कोई भी लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रह जाए।

प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जनसंपर्क अभियान को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।