चंपावत: खोला सुनार और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार का आतंक, ग्रामीण सहमे

चंपावत: खोला सुनार और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार का आतंक, ग्रामीण सहमे

स्थान – लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट – लक्ष्मण बिष्ट

बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खोला सुनार में इन दिनों गुलदार का आतंक बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार शाम करीब आठ बजे से ही गांव में दिखने लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रामवासियों के अनुसार बंदरों को भगाने के लिए पाले गए कई कुत्तों को गुलदार ने निशाना बना लिया, जिसके बाद अब बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खतरे के कारण महिलाएँ जंगल तक नहीं जा पा रही हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

खोला सुनार के अलावा बर्दाखान, ईजड़ा, तड़ीगांव सहित अन्य क्षेत्रों में भी गुलदार के आतंक की जानकारी मिली है, जहाँ कई मवेशियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर त्वरित कार्रवाई की अपील की है।