

देहरादून, 27 नवंबर 2025 — एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ आयोजित गोष्ठी में एनडीपीएस एक्ट के तहत लंबित फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन प्रकरणों की समीक्षा की और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।




बैठक में सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थनापत्रों की समीक्षा की गई। शिथिलता बरतने वाले प्रभारियों को एसएसपी ने कड़ी चेतावनी दी।





साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और लावारिस शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी ली गई और सभी सूचनाओं को समय से नेटग्रिड पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने अधिकारियों को सभी मामलों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।





