सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो रामपुरी चाकू बरामद, एक वारण्टी भी दबोचा गया

सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो रामपुरी चाकू बरामद, एक वारण्टी भी दबोचा गया

स्थान: सितारगंज

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

जनपद उधम सिंह नगर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो रामपुरी चाकू बरामद किए हैं, साथ ही एक वारण्टी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 6 और 7 नवंबर की दरमियानी रात को की गई।


पहला मामला — चौरगलिया निवासी से बरामद हुआ चाकू

अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह दानू और कांस्टेबल अमित जोशी ने चेकिंग के दौरान पार्किंग तिराहा सिडकुल क्षेत्र से अभियुक्त खुशाल सिंह बिष्ट पुत्र देव सिंह बिष्ट निवासी रेखालखत्ता, थाना चौरगलिया, जिला नैनीताल (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक रामपुरी चाकू बरामद किया।
इस पर FIR संख्या 371/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


दूसरा मामला — सिडकुल क्षेत्र से दूसरा आरोपी गिरफ्तार

उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, हेड कांस्टेबल तारा सिंह और कांस्टेबल सुनील चौहान ने फेज-2 सिडकुल चौकी क्षेत्र से अभियुक्त आसिफ पुत्र नन्ने निवासी नकुलिया, थाना सितारगंज (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से भी एक रामपुरी चाकू बरामद हुआ।
इस मामले में FIR संख्या 372/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


तीसरा मामला — वारण्टी गिरफ्तार

अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बोरा ने गैर-जमानती अधिपत्र के क्रम में अभिजीत पुत्र विश्वजीत सरदार निवासी गोविन्दनगर पाड़ागांव, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


गिरफ्तारी टीम

इस संयुक्त कार्रवाई में :
1- उ0नि0 जगत सिंह शाही, चौकी प्रभारी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज, उधमसिंहनगर
2- अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह दानू ,चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज।
3- अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह बोरा, चौकी शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज।
4- हे0 कानि 08 राजेन्द्र सिंह, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज ।
5- कानि 1137 अमित जोशी, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज, उधमसिंहनगर ।
6- कानि 890 सुनील चौहान, चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज, उधम सिंहनगर ।
7- कानि 225 भुवन आर्या, चौकी शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज।