लालकुआँ में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन

लालकुआँ में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

अनमोल सिंह बने अध्यक्ष, संतोष राठौर महामंत्री; 21 पदाधिकारियों की हुई घोषणा

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की लालकुआँ इकाई का विधिवत गठन आज किया गया। इस अवसर पर संगठन के 21 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

नवगठित इकाई में अनमोल सिंह को अध्यक्ष और संतोष राठौर को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

गठन समारोह के दौरान प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ ली और संगठन को मजबूती देने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के कई व्यापारी, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।